



we work to create a society where every individual is empowered, educated, and supported with dignity and care.

We nurture young minds with guidance, skill-building, and opportunities so they can step confidently into the future and become responsible leaders of tomorrow.

We work in rural areas to enhance livelihoods, improve access to resources, and ensure every family has the chance to live a better and more secure life.







Who we Are
गावो विश्वस्य मातरः – गाय ही विश्व की माँ है,गोषु लोकाः प्रतिष्ठिता : – गाय में ही समस्त लोक प्रतिष्ठित हैं, मातरः सर्वभूतानां- गाय सभी भूतों की माँ है, भूतभव्यस्य मातरम्- गाय ही भूत और भविष्य की माँ है। गोस्तु मात्रा न विद्यते- गाय के समान संसार में कोई माँ नही हो सकती। गाय जीवनी शक्ति का स्रोत है। गाय अखिल ब्रह्माण्ड में व्याप्त विष का शमन करने की औषधि है। गाय देव एवं ऋषि प्राणों की पोषक है। गाय धर्म की अधिष्ठात्री है। ऐसी परम पवित्र सर्वहितैषणी वेदलक्षणा गाय एवं उनका वंश आज आसुरी प्रवृत्ति से ग्रस्त विषयलोलुप हृदयविहीन मानवाकार दानवों की अवैध कामनाओं का शिकार हो रहा है। अपुष्ट सूचना के आधार पर प्रतिवर्ष भारत की धर्मधरा पर डेढ़ करोड़ गोवंश की कत्लखानों में निर्ममता एवं क्रूरतापूर्वक हत्या हो रही है, इतना ही गोवंश निराश्रित एवं उपेक्षापूर्वक छोड़ दिया जाता है। इस तरह प्रतिवर्ष 3 करोड़ गोवंश की क्षति होती है। यह इस राष्ट्र पर गोहत्या के महापाप का विनाशकारी कलंक है। इसे मिटाना होगा।
सज्जनों! प्राकृतिक विज्ञान के अनुसार एक गाय अनेकों प्राणियों को पोषाहार देने में समर्थ है क्योंकि गाय प्राणपोषक तत्वों तथा प्राणशोधक तत्वों का प्रचुर मात्रा में निष्पादन करती है। एक गाय की निर्ममतापूर्वक हत्या करने से समाज,राष्ट्र एवं संसार की इतनी भयंकर क्षति होती है जिसकी पूर्ति गोसेवा के अतिरिक्त और किसी भी साधन से सम्भव नहीं है। इसी कारण गोहत्या को महापाप माना गया है। गाय सृष्टि की पोषक एवं संवर्धक होने से उसे पूज्या माता का स्थान अपौरुषेय वेदों एवं भारतीय संस्कृति में प्रदान किया गया है।….
Quick Links
खारिया गोशाला (खारिया गोतीर्थ) के 6 प्रमुख लक्ष्य 6 प्रमुख लक्ष्य
1️⃣ गोवंश संरक्षण एवं रक्षा
➤ अवैध रूप से हो रही गोहत्या को रोकना और निराश्रित/बेसहारा गौवंश को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना।
2️⃣ गोसेवा एवं पोषण
➤ गायों के लिए उचित आहार, जल, चिकित्सा और देखभाल की व्यवस्था कर उनकी जीवनशक्ति और स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना।
3️⃣ गोसंस्कृति एवं परंपरा का पुनर्जीवन
➤ भारतीय वेदों और संस्कृति में वर्णित गौमाता की महिमा का प्रचार-प्रसार कर समाज में गोपालन परंपरा को पुनः स्थापित करना।
4️⃣ राष्ट्रव्यापी रचनात्मक गोसेवा महाअभियान
➤ पूरे भारत में गोसेवा को संगठित, आधुनिक और सतत अभियान के रूप में विकसित करना ताकि कोई भी गौवंश असुरक्षित न रहे।
5️⃣ पर्यावरण एवं स्वास्थ्य संवर्धन
➤ गोउत्पादों (दूध, दही, घी, गोबर, गोमूत्र) से प्राकृतिक, स्वास्थ्यवर्धक और पर्यावरण संरक्षणकारी साधनों को बढ़ावा देना।
6️⃣ सामाजिक जागरूकता एवं सहभागिता
➤ समाज के सज्जनों, संतों, संस्थाओं और युवाओं को जोड़कर गोवंश सेवा को सामूहिक आंदोलन बनाना।
Our Gallery
National Executive Committee
श्री आकाश मिश्रा
(अध्यक्ष - हरिद्वार)
श्री हरि राधामाधव कामधेनू सेवा ट्रस्ट (चुरू)
श्री ध्रुव नारायण मिश्र
(कोषाध्यक्ष - मोतिहारी)
श्री हरि राधामाधव कामधेनू सेवा ट्रस्ट (चुरू)
श्री काशीराम जड़िया
(सचिव - राजगढ़)
श्री हरि राधामाधव कामधेनू सेवा ट्रस्ट (चुरू)
श्री नारायण परिहार
(प्रन्यासी - रतननगर)
श्री हरि राधामाधव कामधेनू सेवा ट्रस्ट (चुरू)
गौ सेवा में सहयोग करे
🐄 गोमाता की रक्षा करें – आपका दान अनमोल है
🌿 हरियाली और करुणा से भरा जीवन – गोसेवा में योगदान दें
🥛 एक गाय = हजारों जीवन – संरक्षण में हाथ बढ़ाइए
🏠 बेसहारा गौवंश को आश्रय देने में हमारी मदद करें
🕉️ गोसेवा है सच्ची पूजा – आज ही दान कीजिए
🌍 राष्ट्र और संस्कृति की धरोहर बचाइए – गोवंश सेवा हेतु दान करें